11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोतने वाली भाजपा आज अपनी उपलब्धि बता रही : कांग्रेस

रांची
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा आज रांची में संवाददाता सम्मेलन के जरीये केंद्र सरकार का 11 साल की उपलब्धि बताने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तंज कसते हुए कहा कि इन 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोतने वाली भाजपा आज अपनी उपलब्धि बता रही है।
महतो ने कहा कि इन 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं, कोई बदलाव नहीं, सिर्फ अपना- अपना प्रचार कर रहे हैं प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया। आलम यह है कि एनसीआरबी के अनुसार महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध लगभग दोगुने हो गए हैं। केशव महतो कमलेश ने देश के प्रधानमंत्री से पूछा कि देश के जमीन पर विदेशी अतिक्रमण, अमेरिका के आगे झूकना, विदेशी कर्ज का ऐतिहासिक बोझ, गलत विदेश नीति से भारत का अलग-थलग पड़ना, मणिपुर में पिछले दो वर्षों से अराजकता का माहौल क्या इनके लिए ये उपलब्धि है।
महतो ने कहा कि सेना के पराक्रम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना क्या ये उपलब्धी है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, देश के संपतियों को अपने पूंजिपति दोस्तो को सौंपना और बड़ी बशर्मी से अपनी पीठ थपथपाना, ये भाजपा की फितरत रही है। महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण न केवल रोजगार घटे हैं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों में भी कटौती हुई है। मोदी के 11 साल देश के लिए सबसे मुश्किल और आम जनमानस के लिए पीडादायक रही है। आज तक के सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री देश में कोई दूसरा ना बना।
You Might Also Like
गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर सस्पेंस बढ़ा दिया, समय बताएगा कि कौन बनेगा बिहार सीएम
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से चंद महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी
रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 26...
झारखंड हाईकोर्ट से कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम को राहत नहीं, सुरक्षित रखा फैसला
रांची झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम द्वारा दायर जमानत याचिका पर अपना फैसला...
सीएम सोरेन ने झारखंड में भारी बारिश से उत्पन्न हालात को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की
रांची झारखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...