बिहार
बिहार को एक और फोरलेन की सौगात मिलने वाली है। दरअसल, बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44 किमी लंबी फोरलेन सड़क मार्च महीने में शुरू हो जाएगी, जिससे डेढ़ घंटे की दूरी महज आधे घंटे में पूरी होगी। इस सड़क का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पटना के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
दरअसल, पिछले कुछ सालों से पटना से बख्तियारपुर तक की 50 किमी फोरलेन सड़क पर यातायात जारी है। अब यह सड़क मोकामा होते हुए राजेंद्र पुल और सिमरिया पुल से भी जुड़ जाएगी। इस नए फोरलेन से यात्रियों का कम से कम एक घंटा बचेगा। डेढ़ घंटे का सफर अब महज 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
बता दें कि इस परियोजना का काम फरवरी 2016 में शुरू हुआ था। अब मार्च 2025 तक बख्तियारपुर से बाढ़ तक की सड़क का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। बख्तियारपुर से बाढ़ के बीच के स्ट्रेच का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पंडारक में टोल बूथ काम करने लगेगा। वहीं फोरलेन सड़क के तैयार हो जाने से बख्तियारपुर से मोकामा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय और पूर्वी व पूर्वोत्तर बिहार जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
You Might Also Like
पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाले व्यक्ति के घर लाखों रुपये की हुई चोरी
सहरसा सहरसा सदर थाने के नगर पुलिस चौकी-2 क्षेत्र के बटराहा वार्ड-37 स्थित बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर...
नशे की प्रवृति को रोकने के लिए मानस अभियान, 1 लाख से अधिक जिलेवासियों ने ली ई-शपथ
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिला हरियाणा और पंजाब राज्य तथा पाकिस्तान का सीमावर्ती जिला है। कृषि प्रधान जिले में पंजाबी और हरियाणवी...
नहर से एक युवक का अज्ञात शव बरामद, एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
बेतिया बिहार के बेतिया में नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव...
पत्नी के आत्मदाह के बाद फरार चल रहे एसडीओ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
रांची झारखंड के हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अपनी पत्नी अनीता देवी की मौत के मामले में...