मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी उपलब्धि: 90.41% प्रपत्र अपलोड, 91% संग्रहण पूर्ण

वैशाली
वैशाली जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक 90.41% गणना प्रपत्र अपलोड और 91% प्रपत्रों का संग्रहण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वैशाली जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र भरवाने, संग्रहण और अपलोडिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टियों और गायब मतदाताओं की गहन जांच के बाद शेष मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म की अपलोडिंग प्रक्रिया भी चल रही है।
राजनैतिक दलों के साथ समन्वय
प्रत्येक प्रखंड स्तर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गई हैं। BLO और BLA के साथ भी आवश्यक बैठकें की गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मतदाताओं की मैपिंग का कार्य भी किया जा रहा है। अधिकतर मतदाता या तो पूर्ववर्ती सूचियों में मौजूद हैं अथवा उनके वंशज के रूप में पहचाने गए हैं। जिन मतदाताओं के दस्तावेज अब तक अपूर्ण हैं, उन्हें BLO के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है।
मतदाताओं को दी जाएगी दूसरी प्रति
प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रत्येक मतदाता को प्राप्ति के रूप में एक दूसरी प्रति भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही गणना पंजी पर मतदाताओं के हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उन मतदाताओं की सूची (प्रिंट व सीडी में) उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्होंने अब तक इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा है। राजनीतिक दलों से इन सूचियों के सत्यापन में सहयोग देने की अपील की गई है।
You Might Also Like
रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्ति! तीन नए फ्लाईओवर को CM हेमंत की मंजूरी
रांची रांची में 3 और फ्लाईओवर बनेंगे। जी हां, हेमंत सरकार ने 3 और फ्लाईओवर बनाए जाने की स्वीकृति दे...
बिहार बना तालिबान? तेजस्वी का बीजेपी-जेडीयू पर तीखा हमला
पटना बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भाजपी और नीतीश सरकार...
सावन की मस्ती में मातम: झूले की रस्सी में फंसकर 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत
शेखपुरा सावन के महीने में जहां झूला झूलना परंपरा, उमंग और आनंद का प्रतीक होता है, वहीं बिहार के शेखपुरा...
चिराग पासवान का पलटवार: विपक्ष के हेरफेर आरोपों को बताया बेबुनियाद
पटना केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में विपक्ष के मतदाता सूची में...