भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कई दलों से चल रही बातचीत

पटना
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ऐलान कर दिया है, कि वो बिहार चुनाव लड़ेंगी। जिसके लिए कई दलों से बातचीत चल रही है। जैसे ही सीट पक्की होगी। मीडिया को अवगत कराऊंगी। आपको बता दें 2024 का लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ा था। लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कई दलों से बातचीत चल रही है। अभी समय की कमी के कारण पटना नहीं जा पा रही हूं, लेकिन जैसे ही किसी पार्टी से अंतिम मीटिंग होगी। मैं अपनी विधानसभा सीट का ऐलान कर दूंगी। ज्योति ने ये साफ किया कि अगर किसी पार्टी से निकल नहीं मिला तो, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी चुनाव लड़ सकती हैं।
काराकाट और डेहरी में ज्योति सिंह का सक्रियता बढ़ी है। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इन इन दोनों में किसी एक सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में पति पवन सिंह के लिए काराकाट में चुनाव प्रचार किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह की पत्नी ने कहा कि वो किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, यह बाद में ही पता चलेगा, लेकिन. चुनाव मैं निश्चित ही लडूंगी और जनता का प्यार आशीर्वाद मिला तो मैं 2025 के चुनावी मैदान जरूर उतरूंगी।
इससे पहले ज्योति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि बिहार के लिए जो काम उन्होने किया है, वो कोई और मुख्यमंत्री नहीं कर सकता। कानून व्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय नीतीश कुमार को दिया। उन्हीं की बदौलत महिलाएं आज रात में घरों से बाहर घूम रही हैं। आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन का हार का सामना करना पड़ा था।
महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी राजाराम सिंह की जीत हुई थी। वहीं एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। महागठबंधन के राजा राम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार 858 वोटों से हराया था। पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिलें हैं, जबकी एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 2 लाख 53 हजार 876 वोट मिले थे, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।
You Might Also Like
नशे की प्रवृति को रोकने के लिए मानस अभियान, 1 लाख से अधिक जिलेवासियों ने ली ई-शपथ
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिला हरियाणा और पंजाब राज्य तथा पाकिस्तान का सीमावर्ती जिला है। कृषि प्रधान जिले में पंजाबी और हरियाणवी...
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब 1 लाख 80 हजार परिवारों का सस्ते घर का सपना टूटा
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत चलाई गई अफॉर्डेबल हाउसिंग पार्टनरशिप (एएचपी) योजना को...
नहर से एक युवक का अज्ञात शव बरामद, एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
बेतिया बिहार के बेतिया में नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव...
मोतीनगर बस्ती के अतिक्रमण को अब प्रशासन ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के बाद हटायेगा
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुचर्चित मोतीनगर बस्ती के अतिक्रमण को अब प्रशासन द्वारा शहर में होने जा...