नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे एक बस अनियंत्रित होकर पलटी, मचा हड़कंप

नई टिहरी
नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया। दुर्घटना टिपरी के समीप हुई, जहां अचानक बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।
इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।
You Might Also Like
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 14 शहरों के लिए सभी उड़ानें स्थगित कर दी
नई दिल्ली ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव पर फिलहाल युद्धविराम की कोशिशें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक दिल्ली में 4 से 6 जुलाई तक
नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय...
राजधानी में बनेगा देश का पहला आधुनिक यूनानी हम्माम, कलियासोत की पहाड़ियों पर निर्माण होगा
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार देश का पहला आधुनिक यूनानी हम्माम (बाथ थैरेपी सेंटर) भोपाल में बनाने जा रही है। पारंपरिक...
जल गंगा संवर्धन अभियान:मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल क्रांति
जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल क्रांति सिंचाई का रकबा बढ़ने के साथ ग्रामीणों की...