रांची
झारखंड की राजधानी रांची में कोविड-19 से पीड़ित 44 वर्षीय एक व्यक्ति मौत हो गई, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था।
रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने बताया, "मरीज कई बीमारियों से पीड़ित था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी था।" स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में इस साल कोविड का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
You Might Also Like
त्रैमासिक ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया भाग
रांची झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने खूंटी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी आर. रॉनिटा के साथ जिले...
झारखंड में आजसू पार्टी 22 जून को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाएगी
रांची झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि 22 जून को पार्टी...
अहमदाबाद विमान हादसे पर संजय सेठ ने जताया दुख
रांची बीते गुरुवार को AI 171 एक एयर इंडिया विमान हादसे का शिकार हो गया। ये एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर...
चाईबासा में मलेरिया की चपेट में आने से 1 मासूम बच्चे की मौत
चाईबासा झारखंड में कुछ दिनों पहले लगातार बारिश हुई। इस दौरान एयर कंडीशनर या कूलर में जमा पानी मलेरिया की...